सीबीएसई कक्षा 10 के टॉपर छात्र पियूष दुम्का को बधाई दी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित सेन्ट थेरेसा स्कूल के मेधावी छात्र पियूष दुम्का ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में टॉप किया है। उनके पिता चन्द्र शेखर दुम्का, हल्द्वानी में अधिवक्ता हैं। गुरुवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने पियूष के आवास पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी साथ ही छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं मोहन सिंह बिष्ट, बिनोद जोशी, सतपाल सिंह समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पीयूष को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News