जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एक माह का अल्टीमेटम

खबर शेयर करें -

नैनीताल/हैड़ाखान। जमरानी बांध परियोजना के डूब क्षेत्र से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर हैड़ाखान क्षेत्र के तोक ब्युरा में हरीश पनेरु के नेतृत्व में एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई। सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेते हुए पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को एक-एक एकड़ भूमि और उचित पुनर्वास का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक वादे धरातल पर नहीं उतर सके हैं। इससे प्रभावित परिवार खुद को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश पनेरु ने मांग की कि एक माह के भीतर प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक एकड़ भूमि तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में मांगें पूरी नहीं हुईं तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News