हल्द्वानी : सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल के रामनगर से बेहद दुखद ख़बर है। यहां बीती रात में सांप के डसने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गयी। परिजन नाज़ुक हालत में बच्चों को पहले सीएचसी रामनगर फिर हल्द्वानी एसटीएच लेकर आये। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया वहीं इलाज के दौरान आज सुबह बेटे की भी मौत हो गई है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के रहने वाले राहुल रामनगर के पीरुमदारा में 12 दिन पहले आये हैं और यहां मजदूरी का कार्य करते हैं। राहुल ने बताया कल रात वह और उनका परिवार एक कमरे में सोए हुए थे अचानक बेटा देव(6)और बेटी नित्या(4) ज़ोर-ज़ोर से रोने लगे। जिसे उनकी आंख खुल गई उन्होंने देखा सामने साप बैठा था और सांप ने दोनों ही बच्चों के हाथ पर डस लिया था।

परिजन फौरन दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएससी पहुंचे। जहां बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए उनको हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने नित्या को मृत घोषित कर दिया और बेटे देव का इलाज शुरू करते हुए गंभीर हालत में आईसीयू में एडमिट किया। लेकिन आज सुबह देव ने भी दम तोड़ दिया है। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News