देश सेवा का जज्बा रखने वाले भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल कुमाऊँ द्वारा 3 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक देवकटिया मैदान, पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 69 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिलाधिकारी नैनीताल ने जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 49 पद केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। वहीं अन्य पदों पर देशभर के भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
सैनिक (जनरल ड्यूटी) – 49 पद (केवल उत्तराखंड के भूतपूर्व सैनिकों के लिए)
शेफ कम्युनिटी – 4 पद
नाई – 3 पद
बढ़ई – 3 पद
धोबी – 2 पद
दर्जी – 2 पद
उपकरण मरम्मतकर्ता – 2 पद
हाउस कीपर – 2 पद
लोहार – 1 पद
क्लर्क – 1 पद
कुल पद – 69
भर्ती कार्यक्रम
3 अगस्त – दस्तावेजों की जांच
4 अगस्त – शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test)
5 से 8 अगस्त – मेडिकल परीक्षण एवं साक्षात्कार
भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से देवकटिया ग्राउंड, पिथौरागढ़ में शुरू होगी। सभी इच्छुक पूर्व सैनिक एवं महिला कर्मियों को निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
कहां मिलेगी अधिक जानकारी?
भर्ती से संबंधित पात्रता, सेवा की शर्तों और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण और विस्तृत पात्रता की जानकारी के लिए www.130ta.com पर लॉगिन किया जा सकता है।




