दिवाली पर 500 जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर आई मुस्कान

खबर शेयर करें -

दिवाली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में भाजपा नेता एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी द्वारा 500 जरूरतमंद परिवारों को दिवाली मनाने के लिए बुनियादी सामग्री सप्रेम भेंट करने के मिशन की शुरुआत की गई।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य था कि कोई भी परिवार दिवाली की खुशियों से वंचित न रहे। दूरस्थ गांवों में जाकर जरूरतमंद परिवारों को दिवाली की बुनियादी सामग्री दी गई, जिससे वे भी अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास से दिवाली मना सकें।

गृहस्ती से संबंधित जरूरी सामान पाकर परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर गुंजन तिवारी ने कहा कि दिवाली सिर्फ अपने घर को रोशन करने का नाम नहीं है, बल्कि किसी और के घर में भी उजाला लाने का नाम है। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News