Nainitallive
उत्तराखण्ड के ब्रिटिशकालीन शहर नैनीताल की विद्युत लाइनों में शार्ट सर्किट से यहां रहने वाले किसी अनहोनी को लेकर आशंकित हैं। विद्युत विभाग के लाइनमैन अपनी लाइन चैक करने पहुंचे।
नैनीताल के तल्लीताल और मल्लीताल बाजार में 100 से अधिक वर्ष पुराने लकड़ी के भवन हैं। इन भवनों के ग्राउंड फ्लोर में व्यावसायिक और ऊपरी तल में आवासीय गतिविधि होती है। इन भवनों में कई बार शार्ट सर्किट अथवा लापरवाही जैसे अन्य कारणों से आग लग गई थी। आज सवेरे मल्लीताल के बड़ा बाजार में भी नयना स्टेशनर्स के समीप ऐसे मकानों के बाहर से तारों के जाल के बीच विद्युत वायरों में शार्ट सर्किट देखने को मिला। शार्ट सर्किट और आग का धुआं आने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग घर से बाहर निकलकर आ गए। पूर्व सभासद भरत भट्ट का कहना है कि यहां शार्ट सर्किट होते रहता है और प्रशासन ने इन तारों के जाल को सुधारना चाहिए। शार्ट सर्किट से प्रभावित भरत पंत का कहना है कि उनकी कोई सुध लेने नहीं आता है। ये घटना अक्सर रात को होती है जिससे आगजनी का खतरा बना रहता है। शिकायत पर विद्युत विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और विद्युत तारों को सुधारने लगे।




