यूओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक मिलेगा मौका

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अक्टूबर 2026 कर दी है। ऐसे शिक्षार्थी, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाए थे, अब इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केंद्रों और संबंधित विद्याशाखाओं को विस्तारित तिथि की जानकारी शिक्षार्थियों तक पहुंचाने और प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अध्ययन केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर या अगले वर्ष में पुनः प्रवेश लेने के लिए भी सूचित करने को कहा गया है।

यूओयू ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने का एक और मौका मिलेगा, जो किसी वजह से समय पर प्रवेश नहीं करा सके थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News