भाजपा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी गुंजन तिवारी ने आज मोतीनगर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के साथ धनतेरस का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने परिवारों को दिवाली मनाने के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की।
इस दौरान गुंजन तिवारी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों का पर्व है और हमारी कोशिश है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद परिवार दिवाली की खुशियों से दूर न रहे और आगे भी क्षेत्र की मदद के लिए इसी तरह हमारे प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर जरूरतमंद परिवारों ने गुंजन तिवारीको धन्यवाद किया और आशीर्वाद दिया।







