विधायक निधि से पूर्ण कार्यों का शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश – सुमित हृदयेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने आज अपने आवास पर लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN), मंडी परिषद और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र में चल रहे और पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

विधायक ने वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में उनके विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों का शीघ्र लोकार्पण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों की स्थिति, विद्युत और जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था समेत अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। श्री हृदयेश ने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News