स्वतंत्रता दिवस पर संगीत-सुरों की बहार, बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदाम: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शीशमहल कैनाल रोड, काठगोदाम स्थित मां जगदंबा मधुर संगीत विद्यालय में गायन, वादन और नृत्य से सजी शानदार सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक नितिन पालीवाल और निर्देशिका हर्षिता पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

संगीतज्ञ नितिन पालीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद बच्चों ने गायन, वादन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News