उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति का विशेष स्थान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्योहार सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के साथ समाज में सद्भाव, एकता और आपसी भाईचारे की भावना भी बढ़ाते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और इसके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News