हल्द्वानी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, कैलाश जोशी अध्यक्ष और मधुकर बनोला बने महामंत्री
हल्द्वानी में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के निर्देश पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने सर्वसम्मति से आलू-फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और युवा व्यापारी मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि नई कार्यकारिणी को एक वर्ष का कार्यकाल दिया गया है। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ सदस्यता अभियान चलाएंगे। एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद संगठन के चुनाव कराए जाएंगे।
दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित व्यापारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, चंद्रशेखर पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नवनीत राणा, रूपेंद्र नागर, मदन फर्त्याल, हितेंद्र भसीन, पंकज कंसल, लाला जायसवाल, मुरली मुलानी, पवन जोशी, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री शिव कपूर, कोषाध्यक्ष पवन वर्मा, कुसुम दिगारी, शांति जीना, उर्वशी बोरा, विनीता शर्मा, रेनू टंडन, ग्रामीण अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी और महामंत्री दीपक गुर्रानी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी और महामंत्री मधुकर बनोला ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।







