Nainitallive
ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखण्ड के रामनगर में कॉर्बेट नैशनल पार्क से जुड़े गर्जिया मंदिर क्षेत्र में एक बाघ के घोड़े पर झपटकर जंगल में खींचकर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
नैनीताल जिले में रामनगर के कॉर्बेट नैशनल पार्क से लगे गर्जिया मंदिर क्षेत्र का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। इसमें, एक वयस्क बाघ ने घोड़े पर हमला किया और उसे दबोच लिया। इसके बाद बाघ उस घोड़े को खींचकर जंगल की घनी झाड़ियों में ले गया। किसी सख्श ने सर्पदुली रेंज में हुई इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब जोरों से वायरल हो रहा है।ये घटना आज दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 309 के आसपास की बताई जा रही है। ये वही क्षेत्र हैं जहां कुछ वर्ष पहले भी एक बाघिन ‘सुंदरखाल की नरभक्षी’ के रूप में पहचानी गई थी। उस बाघिन ने 8 लोगों को मौत के घाट उतारा था, जिसमें उसका अंतिम शिकार इसी क्षेत्र का एक मंदबुद्धि था। बाद में उसको मरना पड़ा था। इस क्षेत्र में एन.एच.की एक तरफ कोसी नदी और दूसरी तरफ कॉर्बेट का घना जंगल है। इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों की चीख निकल गई। इस घटना के बाद कॉर्बेट और वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और इसे एक सामान्य घटना मान रही है।
TigerAttackCorbett
RamNagarBreaking
Wildlife #TigerVsHorse





