CM धामीआज कालाढूंगी में, इस खास कार्यक्रम में करेंगे शिरकत..

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। विधायक बंशीधर भगत की विधानसभा में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार मुख्यमंत्री धामी सुबह 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से रवाना होकर 9:45 बजे कालाढूंगी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11:20 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे वहां पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शनिवार शाम हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय और पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सीओ लालकुआं, सीओ रामनगर, सीओ ऑपरेशन सहित जिले के थाना प्रभारी, यातायात और सीपीयू के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News