हल्द्वानी : भतीजे ने चाकू से चाची के ऊपर किया वार_इलाज के दौरान मौत..Video

खबर शेयर करें -

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवाबी रोड स्थित कुलियालपुरा गली नंबर 2 में आपसी विवाद के चलते भतीजा चाकू लेकर अपनी चाची के ऊपर हमलावर हो गया। चाकू का वार लगने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक मंगल पड़ाव बाजार में किराने की दुकान चलाने वाले कालीचरण गुप्ता का नवाबी रोड स्थित कुल्यालपुरा में दो मंजिला मकान है। बताया जा रहा है वहीं बड़े भाइयों उनके बच्चों से आपस में उनका संपत्ति विवाद चल रहा है।

आज किराना व्यवसायी की पत्नी कुसुम घर में अकेली थी तभी भतीजे ने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कुसुम को आनन फानन में शहर के कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। वारदात के पीछे संपत्ति विवाद होना बताया जा रहा है।

अपडेट — गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

बताया जा रहा है कि कुलियालपुरा में गुप्ता परिवार रहता है जहां पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है. हमला करने वाला आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है बताया जा रहा है की गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था जहां उसकी चाची भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था।

बताया जा रहा की तीन दिनों से गौरव गुप्ता घर में नहीं था. सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर पहुंच चाकू से गला रेट ने लगा महिला का पति दूध लेने गए थे जब दूध लेकर लौटे तो देखा कि आरोपी गौरव गुप्ता कुसुम गुप्ता के गले पर चाकू से वार कर रहा था।

इस दौरान उन्होंने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ महिला के पति ने पुलिस को सूचना दिए इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई जहां हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। खूनी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता अभी फरार चल रहा है।

खबर अपडेट हो रही है

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News