कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani

खबर शेयर करें -

Education, Civic Facilities पर फोकस_हल्द्वानी को स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम

हल्द्वानी-काठगोदाम_ में जनता की जरूरतों पर मेयर गजराज का फोकस है, शहर के कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को जमीन पर तेजी देने के लिए महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को शहर के कई इलाकों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने राजपुरा स्थित गौशाला, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम और वार्ड नंबर 22 की लाइन नंबर 12 में प्रस्तावित मीट बाजार स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

बच्चों की सुविधाओं पर खास जोर

नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में बैठक के दौरान महापौर ने छात्र-छात्राओं की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और स्कूल परिसर से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने शौचालय भवनों के निर्माण, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार और जरूरी सुविधाओं के विस्तार के लिए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों और पढ़ाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर माहौल देना नगर निगम की प्राथमिकता है।

राजपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान महापौर ने गौवंश के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अनुबंधित संस्था को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण चारा, साफ पानी, दवाइयां और बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने को कहा गया। महापौर ने स्पष्ट किया कि गौवंश की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्ड नंबर 22 की लाइन नंबर 12 में प्रस्तावित मीट बाजार के लिए चयनित स्थल का भी जायजा लिया। पार्षद मो. गुफरान, सलीम सैफी और हाजी राशिद के साथ स्थल की उपयोगिता और प्रस्तावित दुकानों से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

महापौर ने नगर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल को आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का फोकस शिक्षा, स्वच्छता, जनसुविधाओं, गौवंश संरक्षण और व्यवस्थित बाजार व्यवस्था को मजबूत करने पर है। उनका कहना है कि हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाओं से लैस शहर बनाने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News