काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा ‘स्वर्गीय मोहम्मद जुबेर मेमोरियल सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट’ का सफल आयोजन

खबर शेयर करें -


​काठगोदाम। काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित ‘स्वर्गीय मोहम्मद जुबेर मेमोरियल सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कौस्तुभानंद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्री किशोर जोशी एवं आयोजक मंडल के मित्र एडवोकेट कुंदन बिष्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


​टूर्नामेंट में गणमान्य अतिथियों एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मैदान पर मौजूद सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।


​समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम हैं, बल्कि यह आज की युवा पीढ़ी में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना का संचार करते हैं। युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेलों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है।


​इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी टीमों व खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News