Nainitallive
उत्तराखण्ड के पिंडारी में ट्रैकिंग के लिए गए सहारनपुर के 36 वर्षीय अभिषेक चौहान बीते 48 घंटे से अधिक से लापता हैं। उन्हें तलाशने के लिए एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें शनिवार से ही निकली हैं। लापता ट्रैकर का रविवार को कैमरा मिलने से कुछ उम्मीदें बड़ी थी।
बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर गए एक पर्यटक के लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सी.ओ.अजय लाल साह ने बताया कि सहारनपुर निवासी 36 वर्षीय ट्रैकर अभिषेक चौहान बीते रोज से लापता है। कहा कि अभिषेक एक गाइड के साथ ट्रैकिंग पर निकले थे।लौटते वक्त उन्होंने फोटोग्राफी करने की बात कहते हुए ट्रैक गाइड से आगे आगे चलने को कहा। लेकिन उसके बाद से ही अभिषेक से कोई संपर्क नहीं हो पाया। गाइड ने कपकोट चौकी पहुंचकर इसकी जानकारी दी। तत्काल एस.डी.आर.एफ., पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच द्वाली मार्ग पर उनका कैमरा बरामद होने से खोज अभियान और तेज कर दिया गया है।
आशंका है कि अभिषेक, ट्रैक के किसी दुर्गम क्षेत्र में फंस गए होंगे। टीम ने पिंडारी ट्रैक के कोने कोने पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया है। इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण सैटेलाइट फोन से बमुश्किल संपर्क हो रहा है, जो बड़ा व्यवधान उत्पन्न कर रहा है।
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बताया की उनकी टीमें तलाश में जुटी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से लापता अभिषेक का पता नहीं चल रहा है। कहा कि हम उसकी तलाश में जुटे हैं और जानकारी मिलते ही साझा की जाएगी।PindariMystery
MissingTrekker
AbhishekChauhan
SearchOperation
PindariGlacier
UttarakhandNews





