भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नैनीताल जिला संगठन ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने या प्रचार करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने वाले दो वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला मंत्री प्रमोद बोरा और जिला उपाध्यक्ष लाखन निगल्टिया को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रमोद बोरा 21- रामडी आनसिंह पनियाली सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहे है, वहीं, लाखन निगल्टिया ने भी पार्टी लाइन से हटकर बागी रुख अपनाते हुए अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है । जो पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं ।इस तरह की गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कड़ा कदम उठाया और दोनों नेताओं को उनके पदों से हटा दिया गया है ।

प्रताप बिष्ट ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। जो लोग पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करते हैं, उनके लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है। यह कार्रवाई पार्टी की एकता और अनुशासन को बनाए रखने के लिए की गई है।”

भाजपा के इस कदम को आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन इस तरह की गतिविधियों पर और नजर रखेगा और भविष्य में भी अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News