Watch-कुदरत का करिश्मा_ नैनीझील पर कड़कड़ाती बिजली ने थाम दी सबकी सांसें..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बिजली कड़कने का एक वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा है। मल्लीताल क्षेत्र से खिंचे गए इस वीडियो में नैनीझील के ऊपर, आसमान में बिजली कड़क रही है। बादलों के बीच अंधेरे को चीरती बिजली मन को मोहने वाली है।

मॉलरोड और उसके ऊपरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति घर घर में साफ दिखाई दे रही है। नैनीझील में बिजली के कड़कड़ाहट की प्रतिबिंब भी देखने को मिल रहा है। बुधवार की तेज धूप के बाद रात लगभग आठ बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बरसात होने लगी। इसी बीच बादलों में रुक रुककर तेज गर्जना होने लगी। मल्लीताल क्षेत्र से किसी व्यक्ति ने इस दुर्गम घटना का वीडियो बना लिया। मौसम विभाग ने ऊत्तराखण्ड के कुछ जिलों में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और बरसात का पूर्वानुमान बताया था।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News