हल्द्वानी : रेड अलर्ट – नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

खबर शेयर करें -

नैनीताल : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 12 अगस्त को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में गर्जन, आकाशीय बिजली, नदियों-नालों में तेज बहाव और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा।

इसी को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार, 12 अगस्त को जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News