काठगोदाम _हाईटेक बस टर्मिनल निर्माण में रफ़्तार..

खबर शेयर करें -

काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल निर्माण में तेजी

₹67 करोड़ की आधुनिक परियोजना बनेगी “नए उत्तराखण्ड” का प्रमुख द्वार

“धामी सरकार का संकल्प – आधुनिक परिवहन से मजबूत होता उत्तराखण्ड”

उत्तराखण्ड में विकास की रफ्तार अब बुनियादी ढांचे में साफ दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने के मिशन पर काम कर रही है। इसी क्रम में ₹67 करोड़ की लागत से काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पहाड़ और मैदान के यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

काठगोदाम में नया बस टर्मिनल बनने से

यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर जाम की समस्या कम होगी
पहाड़ और मैदान के बीच परिवहन व्यवस्था और अधिक सुगम बनेगी

रोडवेज संचालन होगा अधिक सुव्यवस्थित और हाई-टेक

राज्य स्थापना दिवस पर विकास का नया प्रतीक

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह परियोजना उत्तराखण्ड के विकास का एक मजबूत प्रतीक बनकर उभर रही है। धामी सरकार का लक्ष्य है कि आम जनता को समयबद्ध तरीके से आधुनिक और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Haldwani #KathgodamBusTerminal #UttarakhandVikas #CMDhami #RoadwaysTerminal #UttarakhandNews #HaldwaniNews #Kathgodam #TransportDevelopment #NewUttarakhand #UttarakhandGovt #BusTerminalConstruction #ModernTransport

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News