कार की टक्कर से घायल छात्र को छोड़कर फरार हुआ, अब समझौते से भी मुकरा, लोगों ने कोतवाली घेरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में कार की टक्कर से घायल के परिजनों ने आज आरोपी को पकड़ने के लिए कोतवाली घेराव की। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद विधिक कार्यवाही होगी।
नैनीताल में तल्लीताल से भवाली मार्ग में सिवॉय होटल के समीप बीते सप्ताह रात 10:30 बजे एक एक्सीडेंट हो गया था। इसमें, तल्लीताल फारेस्ट कंपाउंड निवासी हर्ष राणा, भवाली की तरफ से मोटर साइकिल में नैनीताल को रहे थे जब नीले रंग की एक्स.यू.वी.कार संख्या यू.पी.14जी.डी.0888 ने उन्हें टक्कर मार दी। कार सवार टक्कर मारकर मौके से भाग गए। हर्ष को इलाज के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस गाड़ी को पकड़ लाई और दोनों पक्षों में ये समझौता हुआ कि रॉंग साइड जाकर मारने वाला कार चालक घायल हर्ष के इलाज के लिए रुपया देना होगा। ये समझौता मौखिक हुआ और आरोपी कार चालक/स्वामी को जाने दिया गया। आरोपी कार चालक ने जाने के बाद लौटकर नहीं देखा। पिछले दिनों जब पीड़ित परिवार की तरफ से उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह की मादद या हर्जाना देने से साफ इंकार कर दिया।
तल्लीताल कोतवाली में बुधवार को पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। आज फॉरेस्ट कंपाउंड क्षेत्र के लोग कोतवाली घेरने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से इन सामान्य पीड़ित परिवार का खर्चा भरने के लिए आरोपी को लाने की मांग की।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि हादसे के रोज कुछ लोग दुर्घटना की शिकायत लेकर आए ठें। दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौते की बात सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि खड़ा करवा लिया था। अब बुधवार को शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद विधिवत कार्यवाही होगी।

Breaking News