Alert : नैनीताल समेत इन जिलों में आज भारी बारिश,भूस्खलन का भी खतरा..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक लगातार बारिश का दौर जारी है जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही आज मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल,चंपावत, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गलत चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

देहरादूनमें सोमवार को दिनभर बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। देर शाम से घने बादल छा गए और रात के समय बारिश का दौर शुरू हो गया जो सुबह तक चलता रहा। रात भर हुई बारिश के कारण शहर भर में जल भराव हो गया। तो वहीं नदी नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण किनारे पर रहने वाले लोग दहशत में आ गए।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून और आसपास के क्षेत्र में आज भी बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश के करण देहरादून के तापमान में भी गिरावट आई है। आज भी देहरादून में एक से दो दौर तेज बारिश का होने का अनुमान है।

उधर केदार घाटी में मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार को 5 घंटे यात्रा ठप रही। सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण गौरीकुंड हाईवे बाधित हो गया। लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे से मलबा हटाया जा सका। जिसके बाद सोनप्रयाग से तीर्थ यात्रियों को धाम के लिए भेजा गया।
वही बदरीनाथ हाईवे भी सिरोंबगड़ में भूस्खलन होने के कारण 3 घंटे रास्ता बाधित रहा। वही पिथौरागढ़ के तहसीलों में बिना बारिश के चट्टाने दरक रही हैं। सोमवार को विशाल चट्टान धड़कने से बांसवाड़ा और जिप्ति मोटरमार्ग बाधित हो गया। जिसके कारण दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। वहीं लिलम के पास पैदल मार्ग ध्वस्त होने के कारण तीन गांव का संपर्क टूट गया है।
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वही पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में भूस्खलन का अंदेशा भी जताया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News