हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे का शव घर में ग्रिल से लटका हुआ मिला। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ADVERTISEMENTS








