मानव विकास सेवा संस्थान की बैठक में पूनम चंद बनीं नई सचिव

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी – जजफार्म स्थित संस्थान कार्यालय में मानव विकास सेवा संस्थान की आपात कालीन बैठक संस्था के अध्यक्ष विक्की योगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से कु. पूनम चंद को संस्थान का नया सचिव चुना गया।पूनम बचपन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और अपने दायित्वों के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें इस जिम्मेदार पद तक पहुंचाया है।

सचिव चुने जाने पर संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सचिव पूनम चंद ने कहा कि वे संस्थान के सभी कार्य ईमानदारी और लगन से पूरा करेंगी।1997 मैं संस्थान का पंजीकरण हुआ था अभी संस्थान द्वारा 25वां शरदोत्सव मेला का भव्य आयोजन कराया गया था सामाजिक एवं संस्कृति गतिविधियों में संस्थान की अहम भूमिका रहती है समिति द्वारा शीघ्र मां बगलामुखी की महिमा पर आधारित स्मारिका प्रकाशित की जाएगी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक जीएस रावत, कोषाध्यक्ष साक्षी बेलवाल, अमन सिंह अरोड़ा राजा उपाध्यक्ष, राजू शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार शर्मा, प्रदीप बरगली, बहादुर सिंह, शंकर कोहली एवं दिव्या सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News