कैंची धाम के पास हादसा_नदी में फंसे घायलों को पुलिस ने बचाया..

खबर शेयर करें -

नैनीताल। कैंची धाम क्षेत्र में मंगलवार सुबह दूध से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही कैंची धाम पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीन लोगों को गंभीर घायल अवस्था में बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से करीब 100–150 मीटर नीचे नदी के पास एक वाहन की लाइट दिखाई दे रही है। सूचना पर चौकी कैंची धाम पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में सर्च अभियान शुरू किया।

सर्च के दौरान दूध का पिकअप वाहन UK04 CC 3465 नदी के पास गहरी खाई में मिला। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे तीन घायलोंअंकित सिंह (33), बॉबी (22) और 11 वर्षीय मोहम्मद साकिब को सुरक्षित बाहर निकाला। तीनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस के तेज़ रेस्क्यू अभियान से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News