बनभूलपुरा में वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन और पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में बनभूलपुरा पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कश्यप, आमिर खान और अरमान शामिल हैं। तीनों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, मोहित कश्यप के खिलाफ आबकारी अधिनियम, जबकि आमिर खान के खिलाफ चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। तीसरे आरोपी अरमान को भी न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News