बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला” सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई टली…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार, 18 नवंबर को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गई। बुधवार को अदालत की सुनवाई सूची में यह मामला आइटम नंबर 118 पर सूचीबद्ध था, लेकिन कार्यवाही में देरी के चलते मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।

इस मामले को लेकर हल्द्वानी सहित पूरे क्षेत्र के लोगों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हुई थीं। लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया में चल रहे इस मामले में बुधवार को सुनवाई होने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत में निर्धारित समय के भीतर मामला नहीं आ सका।

गौरतलब है कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण का मामला वर्ष 2023 से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले से बनभूलपुरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में होने वाली हर सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल बुधवार को सुनवाई टलने के बाद अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली निर्धारित तारीख पर रहेंगी। हालांकि, अगली सुनवाई की तारीख की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News