उत्तराखण्ड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जन्मेजय खंडूरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में महानिरीक्षक (IG) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वर्तमान में वे National Crime Records Bureau में उप-महानिरीक्षक (DIG) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने उत्कृष्ट प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले खंडूरी अब Indo-Tibetan Border Police में देश की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा और महत्वपूर्ण अभियानों का नेतृत्व करेंगे।
उनकी यह नियुक्ति न केवल उत्तराखण्ड पुलिस के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी इस अहम जिम्मेदारी में उनका अनुभव और नेतृत्व देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




