नैनीताल डीएम की बड़ी कार्रवाई, 5 लोग जिलाबदर किए_ शस्त्र लाइसेंस निरस्त

खबर शेयर करें -

Haldwani- नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था और जन सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने धारी तहसील के बबियाड़ निवासी शिवराम पुत्र स्व. पूरनराम का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वहीं, जिले में पांच लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की गई है।

प्रशासन के अनुसार, शिवराम के लाइसेंसी बंदूक में कथित तौर पर अनधिकृत तरीके से बारूद भरकर उनके पुत्र ने एक व्यक्ति पर फायर किया था, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मामले की समीक्षा की और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का निर्णय लिया।

प्रशासन का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस जारी रखने की उपयुक्तता तय करते समय यह देखना जरूरी है कि उससे आम लोगों की सुरक्षा को कोई खतरा तो नहीं है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का स्पष्ट संदेश है कि शस्त्रों के दुरुपयोग और कानून व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने वाले मामलों में सख्ती बरती जाएगी।

इन पांच लोगों को किया जिला बदर

1 – वसीम खान निवासी रामनगर

2 – अनुज निवासी रामनगर

3 – फरहान निवासी बनभूलपुरा

4 – रोहित आर्य निवासी गौलापार

5 -अमर जोशी निवासी कटघरिया हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News