उत्तराखंड वेदर अलर्ट : पांच जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग में आज यानी रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है।

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के आसार है ।

इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 28 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News