हल्द्वानी में वोल्वो बसों पर पुलिस का शिकंजा..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने शहर के व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 3 वोल्वो बसों को सीज किया गया, जबकि 73 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं सड़क पर यातायात बाधित कर रहे अवैध रेहड़ी-ठेलों को भी हटवाया गया।

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक भूपेश पांडेय और सीपीयू प्रभारी जगदीश राम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने शहर के संवेदनशील और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।

अभियान के तहत रोडवेज बस स्टेशन से मंगल पड़ाव तक सड़क किनारे लगे अवैध रेहड़ी-ठेलों को हटवाया गया, ताकि पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सके।

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News