केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने की एनएच के साथ बैठक, दिए जरूरी निर्देश

खबर शेयर करें -

नैनीताल। केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार अजय टम्टा ने रविवार को सेनिटोरियम से रातीघाट, राष्ट्रीय राजमार्ग हरतपा बैंड से प्रस्तावित कैंची बाई पास मोटर के सम्बन्ध में रातीघाट में बैठक का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि कैंची धाम में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ते जा रही हैं।

जिस कारण भवाली, कैंची, रातीघाट आदि इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है।जिससे लोगों को आवाजाही में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कहा कि जाम से निजात पाने के लिए एन एच के साथ वार्ता और सर्वे किया गया। साथ ही सेनिटोरियम से रातिघाट बाई पास का पहला चरण का कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही उसमें डामरीकरण किया जाएगा।

कैंची बैंड से हली हरतपा गांव को जोड़ते हुए एन एच पर मिलाया जाएगा। जिसके लिए सम्बंधित विभाग को डी पी आर बनाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने सड़क के कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक सरिया आर्य, एसडीएम बीसी पंत, डीएफओ चंद्र शेखर जोशी, ई ई लोनिवि रत्नेश सक्सेना आदि. मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News