कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन, संगठनात्मक जागरूकता पर बल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिला व महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में “कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन स्वराज आश्रम हल्द्वानी में दो दिवसीय रूप में आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, जनसंपर्क कौशल और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना था।

शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी नवप्रभात ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अपने संबोधन में करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से समाज सेवा, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षकों मृणाल पंत और सीताराम ने संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, संवाद कला और सामुदायिक समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। प्रथम दिन में 120 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।

शिविर का समापन हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के संबोधन के साथ हुआ। सुमित हृदयेश ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में बिन्दुखत्ता, हल्द्वानी, लालकुआं, बरेली रोड, नैनिताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, धारी, रामगढ़, ओखलकांडा, कालाढूंगी, गौलापार, बेतालघाट आदि क्षेत्रों से कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक ललित फ़र्श्वान, ललित जोशी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश कबढ़वाल, भोला भट्ट, खज़ान पांडे, मनोज शर्मा, भुवन दरमवाल, प्रताप बर्गली, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, महिला कांग्रेस की खष्टी बिष्ट, महानगर महिला अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, सुमित लोहनी, जया कर्नाटक, मलय बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News