हल्द्वानी : तीन पानी क्षेत्र में टूटी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे कुमाऊ आयुक्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज क्षेत्र के लोगों से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद दोपहर में तीनपानी स्थित निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण का जायज़ा लेने पहुंच गए। तीनपानी से लेकर मोटाहल्दू तक एनएच की सड़को का विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। सबसे पहले कमिश्नर दीपक रावत तीनपानी के पास एनएच के ओवर ब्रिज की तरफ गए, जहां पर बरसात के दिनों में लगातार लोगों के घरों में जल भराव की स्थिति हो रही है।

इसके चलते वह लोग काफी परेशान हैं। आयुक्त निरीक्षण के दौरान लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहे। उनके द्वारा जलभराव की समस्या से कुमाऊं कमिश्नर को अवगत कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News