रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विठौरिया स्थित एकपर्णिका भवन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व का गवाह बना। कालाढूंगी विधानसभा के हल्द्वानी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों, ग्राम सभाओं और वार्डों से पहुंचीं बहनों ने भाजपा नेता मनोज पाठक की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बहनों के इस स्नेह से भावुक मनोज पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और सम्मान का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि बहनों की ओर से बांधा गया हर रक्षा सूत्र उन्हें समाज की सेवा और बहनों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता रहेगा।

उन्होंने कहा, “मेरी सभी बहनें मेरे परिवार का हिस्सा हैं। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।”

कार्यक्रम में बहनों ने भी मनोज पाठक के साथ अपने आत्मीय रिश्ते को साझा किया। उनका कहना था कि रक्षाबंधन का यह आयोजन उन्हें परिवार जैसी आत्मीयता और अपनापन महसूस कराता है।

मनोज पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान और शक्ति का प्रतीक है। समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त हों। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News