हैड़ाखान रोड, मॉर्निंग वॉक ग्रुप की वार्षिक गोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हेडाखान रोड काठगोदाम के मॉर्निंग वॉक ग्रुप की तत्वावधान में आज, 8 जून 2025 को, स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रकृति के बीच 2 किलोमीटर लंबे माइल स्टोन पर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य दीवान सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी लालित जोशी, विशिष्ट अतिथि के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज शारदा, शहर के वरिष्ठ उद्यमी वीरेंद्र सिंह चड्ढा और भारतीय सेना के कर्नल रवनीश गैरोला मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरजीत सिंह चड्ढा ने किया।

मुख्य अतिथि लालित जोशी ने पर्यावरण जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘बीट प्लास्टिक’ थीम के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि नीरज शारदा ने कहा कि हमारे शहर, गांव और जंगलों में कचरे का सही प्रबंधन आवश्यक है, और हमें अपने वेस्ट सिस्टम्स को मजबूत बनाना चाहिए। वहीं, वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बेज़ुबान जानवरों पर पड़े कचरे की समस्या पर चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम में संयोजक बॉबी भाकुनी ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन में ‘R’ शब्द—Refuse, Reduce, Reuse, Recycle, Repair—को अपनाना आवश्यक है। इस दौरान हरीश पांडे, ललित कर्नाटक, बी.डी. पाण्डेय, गौरव महतौलिया, आयकर निरीक्षक धीरज कुमार, मन्नू गौड, प्रणव सिंह, रवि भंडारी, कविता भंडारी, रमेश चंद्र वैष्णव, ललित तिवारी, श्याम लोहनी, राजेश पंत, जीत सिंह, मनिंदर चड्ढा, आदिल खान, मनमोहन बिष्ट, नरेंद्र वैला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में, पर्यावरण प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News