रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम क्षेत्र के रोहित आर्या को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जिलाधिकारी और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आदेश का पालन कर रोहित आर्या को नैनीताल जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।

कई मुकदमे हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार, रोहित आर्या पुत्र प्रेम राम, निवासी नवाड़खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम के खिलाफ कोतवाली काठगोदाम में अलग-अलग धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।

दर्ज मुकदमों का लेखा जोखा..

2016_मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा।

2024_ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा।

2025 _आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत दो अलग-अलग मुकदमे।

जिला बदर के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता ने ऑपरेशन प्रहार के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद रोहित आर्या को नियमानुसार जिले की सीमा से बाहर किया गया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
Breaking News