ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड में नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर पहुंची चर्चित अभिनेत्री जाह्नवी कपूर। बेहद सादगी से पहले नवरात्र पर मंदिर में पूजा करती कैमरे में कैद हुई हीरोइन श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी गुंजन सक्सेना।
नवरात्रि का पहला दिन, माँ नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच दर्शनों के लिए बॉलीवुड का जाना माना चेहरा पहुंचा। भक्तों ने उस चेहरे को अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के रूप में पहचाना। जाह्नवी ने माँ नयना देवी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
माँ नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट की तरफ से सुरेश मेलकानी और बसंत जोशी ने जाह्नवी को माता की चुन्नी औऱ माँ नयना देवी का फोटो भेट किया। नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पहुंची जाह्नवी बेहद समय और सभ्य परिधान में दिखी। अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता देखने को मिली। उनके प्रशंसकों के बीच एक फोटो खिंचवाने के लिए होड़ लग गई। मंदिर से बाहर निकलकर, पार्किंग में खड़ी गाड़ी के बाहर भी जाह्नवी के साथ एक सैल्फी खिंचवाने के लिए लोग मशक्कत करते दिखे।
बॉलीवुड में जाह्नवी ने धड़क, गुंजन सक्सेना, बवाल, देवरा, परम सुंदरी आदि हिट फिल्मों में काम किया है।gkmnews #JanhviKapoorinNainital #NainaDeviTemple #Navratri2026
ADVERTISEMENTS








