पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर हल्द्वानी में गोष्ठी..

खबर शेयर करें -

आज पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की नवी पुण्यतिथि पर हलद्वानी मदरसा तालीमुल इस्लाम लाईन नो 18 आज़ाद नगर में माननीय प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन जी के निर्देशानुसार पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी रहे मदरसे के शिक्षक व छात्रों के मध्य विचार गोष्ठी में पुर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जीवन विस्तार से प्रकाश डाला।

जहीर अंसारी ने कहा डॉ कलाम का पूरा जीवन प्रेरणा दायक रहा है हमे अपने जीवन में उनकी शिक्षा को ग्रहण करना चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मदरसे में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश के सदस्य राजा कमाल, मदरसे के शिक्षक नियाज़ अली हाजी नसीम सहित अनेकों लोगों ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम साहब को उनकी 9वीं बरसीं पर श्रध्दा जली अर्पित की।।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News