गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व समारोह 15 नवंबर को रामलीला ग्राउंड में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष का प्रकाश पर्व 15 नवंबर 2024 को रामलीला ग्राउंड में मनाया जाएगा।

इसकी शुरुआत 6 नवंबर को गुरुद्वारा सिंह सभा में सहज पाठ की सम्पूर्णता के साथ होगी। पिछले दो महीनों से चल रहा यह सहज पाठ इस दिन समाप्त होगा।

8 नवंबर से प्रभात फेरियों का आयोजन भी शुरू होगा, जिसमें। 8 नवंबर को पहली प्रभात फेरी गुरुद्वारा सिंह सभा काठगोदाम जाएगी। 9 नवंबर को दूसरी प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा नैनीताल रोड हल्द्वानी की ओर गएगी। 10 नवंबर को तीसरी प्रभात फेरी गुरुद्वारा चार साहिबजादे कालाढूँगी रोड हल्द्वानी में होगी। 11 नवंबर को चौथी प्रभात फेरी गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेन्द्र नगर हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। 12 नवंबर को पांचवी प्रभात फेरी गुरूद्वारा श्री गुरू हरकिशन साहिब जी रामपुर रोड हल्द्वानी में होगी। 13 नवंबर को छठी प्रभात फेरी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी।

14 नवंबर को एक विशेष गुरमत समागम का आयोजन शाम 7 से 10 बजे तक गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में किया जाएगा।

प्रकाश पर्व के दिन, 15 नवंबर को, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक और फिर शाम 7 बजे से 11 बजे तक रामलीला ग्राउंड में महान गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा।

इन समागमों में दरबार साहिब श्री अमृतसर से आए भाई शौकीन सिंह जी, भाई गुरुदेव सिंह जी वेरका, भाई गुरुप्रीत सिंह जी जंडियाला वाले और भाई मोहन सिंह जी हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा हल्द्वानी संगत को गुरुवाणी कीर्तन एवं कथा विचार से निहाल करेंगे। सभी समागमों में गुरू का लंगर अटूट रूप से वितरित किया जाएगा।

परमजीत सिंह कोहली, जसपाल सिंह कोहली, रणजीत सिंह आनन्द, बलजीत सिंह चण्डोक, जगजीत सिंह आनन्द, विरेन्द्र सिंह चढ्‌ढा, कवलजीत सिंह उप्पल, अमरजीत सिंह आनन्द, रमनदीप साहनी, गगनदीप स्याली, हरविन्दर सिंह सेठी, अमरजीत सिंह बिन्द्रा, भूप्रीत सिंह, जसबीर सिंह, बन्नी चण्डोक, अमन सिंह आनन्द, हरजीत सिंह चढढा, हरविन्दर सिंह कुकरेजा, अमरजीत सिंह चढ्ढा, बलजीत सिंह चढढा गुरविन्दर कोहली, नरेन्द्रजीत आनन्द, मंजीत सिंह, रणजीत नागपाल, डिंपल, हरिवन्द्र चढढा, चरनजीत चीनू, लक्की चढढा, अगरजीत सेठी बंटी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News