PNB सफाई कर्मचारियों को मिला पूर्णकालिक दर्जा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। पंजाब नैशनल बैंक के अंशकालिक सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। 22 अगस्त को PNB स्टाफ एसोसिएशन, उत्तराखंड की हल्द्वानी इकाई ने कुसुमखेड़ा स्थित क्रेजी किचन रेस्टोरेंट में विशेष बैठक आयोजित कर इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

बैठक में हल्द्वानी मंडल के अंशकालिक सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्हें पूर्णकालिक ‘हाउस कीपर कम ऑफिस असिस्टेंट’ का दर्जा मिलने पर कर्मचारियों ने संगठन और नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस दौरान ऑल इंडिया PNB एम्प्लॉयीज़ फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड पी.आर. मेहता के समर्थन और भूमिका की सराहना की गई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को नए पद और उससे जुड़े नियमों व आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी। संगठन ने इसे केवल पद में बदलाव नहीं, बल्कि हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सम्मान, स्थिरता और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदेश अध्यक्ष योगेश पंत और सहायक महासचिव ललित तिवारी समेत यूनियन के अन्य पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पी.आर. मेहता के चित्र पर मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
Breaking News