उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, दून में छुट्टी के आदेश

खबर शेयर करें -

Nainitallive

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। खराब मौसम और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए देहरादून जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 18 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के तेज दौर की भी संभावना है।

देहरादून में ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। 18 अगस्त 2026 के मध्याह्न तक देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

संभावित जोखिम को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों में सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों, निचले इलाकों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को रवाना होने से पहले मौसम की स्थिति और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

लगातार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

heavyRainAlert_Uttrakhand

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News