Nainital – सड़क निर्माण का कुप्रबंधन बना आपदा की वजह,मकान और मवेशी मलबे में दफन..

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल और आसपास सोमवार रात हुई तेज बरसात में बजून गांव में भारी भूस्खलन हुआ जिसमें एक दो मंजिला मकान मलवे में दब गया और गोठ में बंधी 2 गाय, 3 भैंस और 1 घोड़े की दबने से मौत हो गई। घर में रखा सारा सामान भी मलबे की भेंट चढ़ गया है और उपजाऊ जमीन नष्ट हो गई। अब वहां के दूसरे घरों को भी खतरा बन गया है। घटना की सूचना के बाद एस.डी.एम.नैनीताल के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन किया।

दुदिला गांव निवासी भूपाल सिंह ढेला ने कुछ वर्ष पहले ही इस मकान को बनाया था। यहां वो दिन में रहते थे और रात को परिवार सहित पुस्तैनी घर में रहने चले जाते थे। लेकिन रात की बारिश में उनका नया बना यह घर, गोठ में बंधे मवेशी जिसमें 3 भैंस, 2 गाय और एक घोड़ा दब गए। साथ ही उनकी उपजाऊ जमीन मलवे में तब्दील हो गई है। पीड़ित भूपाल ने लगभग 35 लाख का नुकसान बताया है।

बताया गया है कि कुछ वर्ष पूर्व बजून से अधौड़ा जाने वाले मार्ग का जे.सी.बी.मशीनों से कटान हुआ और सड़क निर्माण का मलवा सड़क के नीचे डाल दिया गया था। यही मलवा दुदिला गांव में गया और उससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हो गया।

nainital #nainitallive #NainitalNews #मानसून #लैंडस्लाइड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News