आरा मशीन संचालकों पर नगर निगम की कार्रवाई, बताया लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में घनी आबादी वाले क्षेत्र में आरा मशीन संचालकों को जनस्वास्थ्य के नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ गया है। शनिवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बरेली रोड स्थित समता आश्रम गली में संचालित दो आरा मशीनों, पंजाब टिम्बर और कुमार स्केल इंडस्ट्रीज, के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया।

नगर आयुक्त के निरीक्षण में पाया गया कि इन आरा मशीनों में न तो मानकों का पालन किया जा रहा था और न ही लकड़ी की कटाई से निकलने वाले बुरादे के निस्तारण की कोई व्यवस्था की गई थी, जो आस-पास के निवासियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है।

नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में चेतावनी दी गई है कि इन आरा मशीनों के संचालन से मानकों का उल्लंघन हो रहा है और बुरादा चारों ओर फैल रहा है, जो कि आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकता है।

नगर निगम ने आरा मशीन संचालकों को एक सप्ताह के भीतर कमियों को सुधारने और मानकों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया है। यदि वे सुधार नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में विभिन्न धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News