उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 2 जिलों में ऑरेंज, 5 में येलो वार्निंग..

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दूसरे जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है । देहरादून और नैनीताल जनपद के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में मॉनसून की पहली बारिश ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। चौराहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं नालियां चोक होने के कारण ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी सड़क पर बहने लगा।

कई क्षेत्रों में तो लोगों के घरों में और दुकानों में भी पानी घुस गया। जिसकी वजह से लोगों को भारी नुकसान भी हुआ है। बिंदल नदी के उफान पर आने से यहां पर बसी बस्तियों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News