MBPG छात्रसंघ चुनाव Voting_ त्रिकोणीय मुकाबला…

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। 12,800 छात्र-छात्राओं के वोट और अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI व ABVP के बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले ने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। नामांकन के दौरान हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कॉलेज परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक भारी पुलिस बल, ड्रोन, मोबाइल टीमें और एंटी-रायट टीम तैनात रहेगी।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे सामने आने की उम्मीद है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ निर्देश दिए हैं कि चुनाव की आड़ में बाहरी तत्वों की दखल, धमकी, हिंसा या बवाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चार मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चुनाव को देखते हुए शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और जीरो जोन भी लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad
Breaking News