हल्द्वानी के MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में 13वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 295 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ सबसे आगे हैं। आर्यन को 1,230 वोट, NSUI के मेहुल शाह को 935 और ABVP के धीरज बिष्ट को 667 वोट मिले हैं। लगातार बढ़त के बाद आर्यन बेलवाल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष पद पर 14 वे राउण्ड में
आर्यन बेलवाल – 1330 वोट
मेहुल शाह – 1035 वोट
धीरज बिष्ट – 1167 वोट
15वें राउंड में आर्यन की जीत पर मुहर
हल्द्वानी के MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में 15वें राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल की बढ़त और मजबूत हो गई है। आर्यन को 1,419 वोट मिले हैं और वह 335 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे हैं। NSUI के मेहुल शाह को 1,084 और ABVP के धीरज बिष्ट को 802 वोट मिले हैं। लगातार बढ़त के बाद आर्यन की जीत की राह लगभग साफ नजर आ रही है।
16वें राउंड में आर्यन की बढ़त और बढ़ी
हल्द्वानी के MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में 16वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल अब 403 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। लगातार बढ़ती बढ़त के साथ उनकी जीत की तस्वीर और साफ होती जा रही है।
KumaonStudentPolitics
DheerajBisht
MehulShah
AryanBelwal
MBPGElection2026





