Nainital : मालरोड पर चलती बलीनो में रील बनाना भारी पड़ गया, सीज.. Video

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में नैनीताल की मॉलरोड में चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर रील बनाना हरियाणा के कुछ युवकों को भारी पड़ गया। नैनीताल पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही गाड़ी समेत युवकों को कोतवाली में बैठाया।


खबर का असर, नैनीताल पुलिस ने एक घंटे में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवकों की गाड़ी को पकड़कर सीज कर दिया है। कार सवार और चालक युवकों को भी मल्लीताल कोतवाली में बैठाकर चालान की कार्यवाही की जा रही है। सी.ओ.नैनीताल प्रमोद साह ने जानकारी देते हुए कहा कि युवकों को तलाशकर उनकी कार सीज कर दी गई और उनका संबंधित नियम के तहत चालान कर दिया गया है।


अपनी मस्ती में मस्त कुछ पर्यटकों ने नियम और कानून को ताक पर रख दिया। आज लगभग 11:15 बजे लोवर मॉल रोड में एक चलती सुजुकी बलीनो कार संख्या एच.आर.02 ए.जेड.2297 से दो युवक बाहर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खिड़की से दोनों तरफ बाहर निकल गए। नैनीताल व आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में ऐसे मामले अक्सर देखने को मिलते हैं। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही युवकों समेत वाहन की तलाश शुरू हो गई। कुछ ही समय मे पुलिस कार समेत युवकों को कोतवाली ले आई।

ADVERTISEMENTSAd
Breaking News